जन अधिकार मोर्चा ने जातिगत आरक्षण को लेकर जंतर मंतर पर किया प्रदर्शन

हरिद्वार  (कुल भूषण शर्मा ) भारतीय संविधान में समाप्त हो रही जातिगत आरक्षण की समय सीमा तथा जातिगत आरक्षण मुक्त भारत को लेकर जन अधिकार मोर्चा द्वारा पूज्य संत महात्माओं के नेतृत्व में जंतर मंतर पर विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली उत्तराखंड हरियाणा राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से हजारों लोग संत महात्माओं के नेतृत्व में अपना विरोध प्रकट करने तथा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देने हेतु जंतर-मंतर पर एकत्रित हुए 


जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वामी अर्जुन गिरी महाराज महामंडलेश्वर  फरीदाबाद विशिष्ट अतिथि विजय आनंद सरस्वती महाराज  पीठाधीश्वर शनि धाम मथुरा संजय ब्रह्मचारी गरीब दास आश्रम सोनीपत संत अमरदास व्रत कुटिया सोनीपत राजीव नाथ महाराज जाहरवीर गोगा ट्रस्टदिल्ली  मां अमृता नारी विश्वास भारती राष्ट्रवादी प्रताप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राणातथा विभिन्न संतो एवं जन अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं राजेश शर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा भारतीय संविधान के अंदर आरक्षण की समय सीमा  समाप्त होने  जा रही है भारतीय संविधान में 10 वर्ष के लिए आरक्षण को लागू किया गया था परंतु आज 70 वर्ष होने जा रहे हैं भारतीय राजनीति में आज जाति आधारित आरक्षण खत्म करना तो बहुत दूर की बात है नेताओं ने इसे सत्ता प्राप्ति का साधन बना लिया है जिसके कारण आज राष्ट्रवाद कमजोर होकर रह गया है बदले में जातिवाद बढ़ता जा रहा है आज जातिगत आरक्षण न्याय के बदले अन्याय  साबित हो रहा है क्यों कि आज देश में करोड़ों की संख्या में गरीब परिवार हैं जिनको वास्तविक आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए था वह उन तक नहीं  पहुंच पा रहा है 


आज जो भारत का पढ़ा लिखा युवा है चाहे वह किसी भी जाति या धर्म का हो वह भारत को विश्व की महाशक्ति के रुप में देखना जा रहा है जिस के सपनों को साकार करने में या जातिगत आरक्षण भारत के भविष्य को कुचल रहा है और देश के राजनेता जाति आरक्षण का मुद्दा अपनाकर सत्ता प्राप्ति के स्वार्थ मे लगे हुए हैं इसके मुख्य कारण हैं वह सत्ता में बने रहें तथा उनकी नालायक अनपढ़ औलादे भी जातिवाद आरक्षण वाद के नाम पर सत्ता प्राप्त करती रहें इसलिए सभी जाति के युवाओं को आगे आकर जाति आधारित आरक्षण को खत्म कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू हो तथा देश के हर गरीब को आरक्षण का लाभ मिले चाहे वह किसी भी जाति या किसी भी धर्म का हो जनसभा में मुख्य रूप से पहुंचे लोग पंडित अधीर कौशिक  प्रिंस शर्मा सुनील शर्मामहेश कौशिक बृजकिशोर  सिसोदिया प्रीति तिवारी एडवोकेट मनीषा शर्मा  प्रीति भंडारी संतोष तिवारी मानस पारीडा महेंद्र पाल शर्मा सुरेश शर्मा अरविंद कौशिक राहुल शर्मा सत्यदेव पाराशर कर्मवीर सिंह विपिन सिंह आशुतोष राणा पीके सिंह राजेश द्विवेदी योगेंद्र वशिष्ठ डीके त्यागी आर के राघव  आदि उपस्थित थे।